निरीक्षण के दौरान रतनसेन महाविद्यालय में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, वीआईपी आगमन-प्रस्थान मार्ग तथा आपातकालीन निकास व्यवस्था कराये जाने के बारे में सम्बन्धित को निर्देश दिया। इसके अलावा वर-बधू को दी जाने वाले सामानों की सूची का बैनर लगवाने का निर्देश दिया। पीने के पानी व अन्य आवश्यक व्यवस्था कराने का निर्देश् दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डा0 ज्ञानप्रकाश, उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ रतन सेन महाविद्यालय बांसी में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के स्थल का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 21/02/2026
- 16 Views
- 2 months ago
