आज दिनांक 26.03.2026 को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सिद्धार्थनगर मे स्थित जगदम्बा पेट्रोल पम्प बांसी स्टैंड का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था की जाँच और स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की गयी । निरीक्षण में पाया गया कि पेट्रोल पंप पर पर्याप्त स्टॉक है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है । महोदय द्वारा पेट्रोल पंप के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वितरण व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी प्रकार की किल्लत न होने देने के लिए आवश्यक कदम उठाएं । उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं । निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें ।
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थानाक्षेत्र सिद्धार्थनगर मे स्थित जगदम्बा पेट्रोल पम्प बांसी स्टैंड का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था की जाँच एवं पेट्रोल की किल्लत से संबंधित अफवाहों और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
- by Netra 24 Times
- 26/03/2026
- 40 Views
- 2 weeks ago
