निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस, थाना परिसर की साफ सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव का अवलोकन कर प्रभारी निरीक्षक इटवा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में आज दिनांक 12-04-2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी इटवा श्री पवीन प्रकाश द्वारा थाना इटवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस, थाना परिसर की साफ सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव का अवलोकन कर प्रभारी निरीक्षक इटवा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों एवं महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, महिला बीट मासिक रजिस्टर, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) रजिस्टर, निरोधात्मक रजिस्टर एवं फीडबैक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यतन रखने व अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए और रात्रि में पैदल गश्त और पिकेट ड्यूटी को प्रभावी बनाने पर निर्देश दिए गए ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश द्वारा थाना इटवा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 13/04/2026
- 8 Views
- 3 hours ago
