एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को थाना चिल्हियां पुलिस द्वारा वाद सं0 4430/2017 धारा 147/149/323/504/506/342/325 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 03 नफर वारण्टियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारन्टी कृष्ण कुमार पुत्र रामलौटन, विजय कुमार पुत्र रामलौटन व रामउजागिर पुत्र रामलौटन निवासी कटया थाना चिल्हियां जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार, पीआरडी अशोक कुमार मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
चिल्हियां पुलिस ने 03 नफर वारंटियों को किया गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 18/01/2026
- 22 Views
- 3 months ago
