Breking News
 गोनरा मोड़ पर सिद्धार्थनगर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का भव्य आयोजनअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना खेसरहा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कड़जा में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयादिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गईमिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बनगवा में बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना ढ़ेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम संसरी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरी के श्री हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयाथाना चिल्हिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मोहाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी टोला महदेवा की बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारखीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवालजनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत जनपद के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता के समस्त उप निरीक्षक के साथ गोष्ठी कर उनके द्वारा कृत कार्यों एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गयी
सिद्धार्थनगर

अलीगढ़वा और एनसीसी टीम का रहा दबदबा, मैन आफ द मैच सैय्यद और रिजवान रहें

 नड़ौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की प्रतियोगिता खुनुवां बनाम अलीगढ़वा और एनसीसी बनाम झण्डेनगर के बीच खेला गया

विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुचुईया टोला नड़ौरा गांव के खेल मैदान में आयोजित नड़ौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन का भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी कृष्ण कुमार पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि शिक्षक राकेश कुमार जायसवाल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पांचवें दिन का पहला मुकाबला खुनुवां और अलीगढ़वा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर खुनुवां ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़वा ने निर्धारित 9.3 ओवरों में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अलीगढ़वा टीम के समीर ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए 22 रन बनाये। खुनुवां टीम के अमित ने 04 विकेट व संदीप ने 3 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरी पाली में 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुनुवां की टीम संघर्ष के बावजूद 61 रन पर सिमट गई। अलीगढ़वा टीम के सैय्यद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 ओवर में मात्र 08 रन देकर 4 विकेट झटके और अपने टीम को जीत दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सैय्यद को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें पुरस्कार मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार पाण्डेय द्वारा प्रदान किया गया। इसी क्रम में दूसरे मैच का मुकाबला एनसीसी और झण्डेनगर की बीच खेला गया। जिसमें टास जीतकर कर बल्लेबाजी करने आई झण्डेनगर की टीम ने अपने खराब प्रदर्शन के कारण कुल 10 ओवर में 08 विकेट खोकर मात्र 48 रन ही बना पायीं। जबकि मैच के दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने आई एनसीसी की टीम ने 03 ओवर में 02 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और जीत अपने खाते में दर्ज कर ली। एनसीसी टीम के सब्बू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 विकेट लिये और रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौंके-छक्के लगाकर 41 रन बनायें, जिससे मैन ऑफ द मैच एनसीसी टीम के रिजवान को दिया गया। दूसरे मैच के मुकाबले में मैन आफ द मैच समाजसेवी विनोद कुमार उपाध्याय के हाथों से दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे को बढ़ावा देती हैं। वहीं टूर्नामेन्ट कमेटी के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोलू उपाध्याय तथा कमेटी सदस्य संदीप, निखिल, निलेश, स्कंद, सुंदरम, साईराज, रघुराज आदि ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। टूर्नामेंट के आयोजक अंशिका फर्टिलाइजर एण्ड ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विवेक उपाध्याय एवं समाजसेवी संजय मिश्रा रहे। वहीं आयोजित टूर्नामेंट में राजा, राकेश राज, अमित उपाध्याय, श्रवण कुमार उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, चन्द्रभान, मोतीलाल, रामदेव, नागेन्द्र नाथ उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, सुधाकर गिरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *