Breking News
सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब चुनाव को लेकर दिग्गजों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिला अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार गोनरा मोड़ पर सिद्धार्थनगर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का भव्य आयोजनअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना खेसरहा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कड़जा में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयादिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गईमिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बनगवा में बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना ढ़ेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम संसरी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरी के श्री हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयाथाना चिल्हिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मोहाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी टोला महदेवा की बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारखीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवालजनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत जनपद के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी 
सिद्धार्थनगर

AIMIM ने चार सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में उत्पन्न समस्याओं के निवारण तथा समय-सीमा बढ़ाये जाने के सम्बन्ध मे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता मे एमिम (AIMIM) के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को चार सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा की वर्तमान में जनपद में संचालित मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में आम जनमानस को गम्भीर व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के कारण प्रपत्रों का सही, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध भरना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण व शहरी दोनों स्तरों पर निम्नलिखित प्रमुख कठिनाइयां सामने आ रही हैं-
(1).प्रपत्र भरने हेतु प्रदान की गई अवधि अत्यन्त अल्प (केवल एक माह) है, जिसके कारण व्यापक जनसंख्या समय पर अपना विवरण प्रस्तुत नहीं कर पा रही है। (2).अनेक परिवार अपने परिजनों के दीर्घकालिक उपचार हेतु बाहरी जनपदों/राज्यों में हैं, जिस कारण उनकी उपस्थित‍ि एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।  (3).कुछ ग्राम क्षेत्रों में गांवों की सूची एवं आवश्यक डेटा उपलब्ध न होने से प्रपत्र भरना बाधित हो रहा है। (4).ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग अल्पशिक्षित/अशिक्षित होने के कारण स्वयं फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। परिणामस्वरूप वे किसी एक विशेष व्यक्ति पर निर्भर हो रहे हैं, जिससे अत्यधिक भीड़ एक ही स्थान पर एकत्र हो रही है। (5).कई परिवारों में विशेष रूप से महिलाओं के प्रपत्र ससुराल एवं मायके दोनों स्थानों पर अनजाने में भर दिये गये, परन्तु ऐसे प्रकरणों को रद्द/संशोधित करने की कोई औपचारिक व्यवस्था या स्पष्ट दिशा-निर्देश उपलब्ध नहीं है। बीएलओ स्तर पर भी इस सम्बन्ध में कोई प्रभावी समाधान प्राप्त नहीं हो रहा है। (6).सीमा-क्षेत्र की विशेष समस्या सिद्धार्थनगर जिला नेपाल सीमा से सटा होने के कारण अनेक महिलाएं नेपाल में जन्मी या पली-बढ़ी हैं तथा उनकी शादी भारत में हुई है। ऐसे में 2003 की मतदाता सूची में उनके माता-पिता अथवा अभिभावक का विवरण उपलब्ध नहीं है और बीएलओ सहित टोल-फ्री नम्बर 1950 से भी संतोषजनक समाधान नहीं मिल रहा है। (7).अनेक लोगों द्वारा आवश्यक साक्ष्यों/दस्तावेजों का संकलन कम समय में कर पाना संभव नहीं है, जिससे गलतियां बढ़ रही हैं। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में निम्नलिखित मांगें प्रस्तुत की जाती हैं- (1).मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) गणना प्रपत्र भरने की अवधि को पर्याप्त रूप से बढ़ाया जायें, ताकि प्रत्येक नागरिक अपना डेटा सही ढंग से प्रस्तुत कर सके। (2).त्रुटिपूर्ण अथवा दो बार भरे गए प्रपत्रों को कैंसिल/संशोधित करने हेतु पृथक प्रक्रिया व ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध कराया जाये। (3).सभी ग्राम व वार्ड स्तर पर अद्यतन सूची, दिशा–निर्देश एवं तकनीकी सहायता बीएलओ तथा स्थानीय निकायों को उपलब्ध कराई जायें। (4).भीड़ नियंत्रित करने एवं प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु अतिरिक्त काउंटर, कर्मियों व तकनीकी सहयोग की व्यवस्था की जायें। इस अवसर पर आजाद अहमद, नईम अख्तर अंसारी, शादाब खान, शम्स तबरेज खान, मकसूद अहमद, मोहम्मद रफीक, शाहिद अंसारी, आसिफ इकबाल, मेराज चौधरी, अब्दुल सलाम, साहब-ए-आलम, नियाज अहमद, अब्दुल अव्वल, इरफान हुसैन, डॉ0 ओबैदुल्लाह हाशिम, ग़ालिब हुसैन आदि लोग उपस्थित रहें।