अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे, सिद्धार्थनगर पुलिस का किया हृदय से आभार व्यक्त
जनपद में विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाईल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय एवं सम्बंधित थाने को उपलब्ध करायी गयी थी, जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था । आदेश के अनुपालन में जनपदीय सर्विलांस टीम तथा थानो के CEIR PORTAL पर नियुक्त कर्मचारियों के अथक प्रयास से 83 अदद मोबाइल फोन को बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 10 हजार रुपये है । आज दिनांक 30-03-2026 को पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाइल धारकों को सौंपा गया । इस सफलता पर मोबाइल धारकों द्वारा जनपदीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है । मोबाइल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हे विश्वास नही था, कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिल पायेगा । मोबाइल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें ।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
01-उ0नि0 हरेन्द्र चौहान प्रभारी सर्विंलास सेल सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र प्रभारी एण्टीथेफ्ट टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.मु0आ0 जनार्दन प्रजापति सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.मु0आ0 विवेक कुमार मिश्रा सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
05.मु0आ0 पुष्पेन्द्र सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
06.आरक्षी अभिनन्दन सिंह सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
07.आरक्षी संजीव कुमार गोयल सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
