गोरखपुर सेंट जोसेफस्कूल खोराबार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति पादरी बाजार गोरखपुर के तत्वावधान में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन खोराबार सेंटर इंचार्ज आदरणीय फादर जार्ज के कार्य -योजना, प्रबंधन तथा पूर्ण निरीक्षण में आयोजित हुआ। सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज खोराबार गोरखपुर के प्रधानाचार्य आदरणीय फादर सीबीचेन का भी योगदान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में आई हूई लगभग 500 ग्रामीण महिलाएं जो खोराबार विकास खंड के अंतर्गत की थी, के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महोदया दीप्ति डी. डी. एम.और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के सह निदेशक आदरणीय फादर लिजो, फादर बिपिन साजन, फादर अमल, फादर लिबिन, ब्रदर नोर्बी विद्यालय प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति, खोराबार विकासखंड से सामाजिक कार्यकर्ता इंचार्ज सिस्टर नम्रता, सिस्टर होटेन्सिया सिस्टर सोनू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। विद्यालय की छात्राओं एवं जंगल सिकरी स्थित प्रतीक्षा की किशोरियों ने ‘नारी शक्ति’ विषय पर आधारित लघु नाटिका, समूह नृत्य और एकल नृत्य के जरिए समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षित नारी ही सशक्त समाज की नींव है।” उन्होंने महिलाओ को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कैंट थाने से आई महिला पुलिस इंचार्ज ने भी सभी को महिला दिवस की बधाई देते उपस्थित ग्रामीण क्षेत्र से आई सभी महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी तथा उनके संदर्भ में आई समस्याओं के समाधान के विषय में जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर अन्य आदरणीय फादर गण एवं सिस्टर गण समस्त विद्यालय -स्टाफ और छात्र-छात्राएं, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति से उपस्थित समस्त सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
गोरखपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट जोसेफ स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 12/03/2026
- 61 Views
- 4 weeks ago
