छंदे काले बाबू नारायणी नेत्र अस्पताल बहादुरगंज नेपाल के नेत्र चिकित्सकों द्वारा नगर पंचायत शोहरतगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय नेत्र शिविर के दूसरे दिन 953 नेत्र रोगियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने 79 रोगियों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया। 625 रोगियों को चश्मा वितरित किया गया। नगर पंचायत स्थित राजस्थान अतिथि भवन में आयोजित इस शिविर के पहले दिन जांच में मिले ऑपरेशन के रोगियों को नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने बस द्वारा आंख अस्पताल बहादुरगंज (नेपाल) के लिए रवाना किया। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन कराने वालों को बहादुरगंज नेपाल भेज दिया गया है।
सिद्धार्थनगर
शिविर में दूसरे दिन 953 नेत्र रोगियों की जांच हुई
- by Netra 24 Times
- 29/12/2025
- 207 Views
- 3 months ago
