जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” महा-रैली को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह ने किया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि यह रैली देश में लोकतन्त्र, संविधान और जनहित की रक्षा के लिए निर्णायक स्वरूप धारण करेगी। इसके लिए सिद्धार्थनगर जनपद से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हो, यही हमारा लक्ष्य है। जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक तथा नगर स्तर पर टीमें गठित करने, वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता कि वे अधिकतम संख्या में दिल्ली पहुंचकर जनता की आवाज़ को बुलन्द करें और इस ऐतिहासिक रैली को अभूतपूर्व सफलता दिलाएं। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख जावेद मोकीम, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अकील अहमद मुन्नू, अनिल सिंह अन्नू, अशोक गुप्ता, अश्विनी सिंह सोलंकी, रियाज मनिहार, कृष्ण बहादुर सिंह, मैनुद्दीन प्रधान, सादिक अहमद, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी, रियाजउद्दीन राईनी, दिवाकर त्रिपाठी, शिव कुमार दूबे, बृजभान यादव सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
“वोट चोर गद्दी छोड़” महा-रैली को सफल बनाने हेतु जिले से अधिक कांग्रेसजन, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हो – काजी सुहेल अहमद
- by Netra 24 Times
- 05/12/2025
- 26 Views
- 4 months ago
