Breking News
सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब चुनाव को लेकर दिग्गजों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिला अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार गोनरा मोड़ पर सिद्धार्थनगर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का भव्य आयोजनअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना खेसरहा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कड़जा में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयादिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गईमिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बनगवा में बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना ढ़ेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम संसरी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरी के श्री हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयाथाना चिल्हिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मोहाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी टोला महदेवा की बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारखीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवालजनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत जनपद के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी 
सिद्धार्थनगर

पीडब्ल्यूडी विभाग की सुस्ती हेतु टूटी सड़कों को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

 बदहाल सड़कों पर पीडब्ल्यूडी विभाग की चुप्पी से विधायक नाराज, जवाबदेही की मांग, शिकायत और निर्देश के बाद सुधार नहीं।

लोकप्रिय विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने जनपद की जर्जर सड़कों और लोक निर्माण विभाग की सुस्ती पर गम्भीर आपत्ति जताते हुए प्रमुख सचिव को तीन पृष्ठों का विस्तृत पत्र भेजा है। वहीं विधायक विनय वर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र को कई सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं, लेकिन विभाग न तो मरम्मत करा रहा है और न ही नई सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम उठा रहा है। उन्होंने यह भी नाराजगी जताई कि मुख्य अभियन्ता तक का फोन नहीं उठता, जिससे जनता की समस्याएं शीर्ष स्तर तक पहुंच ही नहीं पाती है। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने पत्र में लिखा है कि शोहरतगढ़, बढ़नी, मधवापुर, कपिलेश्वरनाथ, धेंसा, बरगदवा सहित कई मार्ग महीनों से बदहाल हैं। विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सुचित किया गया, पर कार्रवाई शून्य है। इन्टरनेट मीडिया पर होने वाले सीधे संवाद में जनता ने सड़कों की दुर्दशा को खुलकर शिकायत की, लेकिन विभाग ने न कोई जांच की, न ही सुधार की पहल की। वहीं विधायक विनय वर्मा ने सवाल उठाया कि जिन मार्गों पर अभियन्ताओं ने स्वयं खराबी स्वीकार की, उन पर तुरन्त कार्य क्यों नहीं शुरू हुआ? जिन रास्तों के लिए टेण्डर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ये अब तक शुरू क्यों नहीं किये गये? जिन मार्गों के लिए पुनरीक्षण रिपोर्ट लम्बित है, उसे समय पर पूरा क्यों नहीं किया जा रहा? उन्होंने कहा कि पिछले 03 वर्ष से कई महत्वपूर्ण मार्गों की दशा पर विभाग पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। जनता त्रस्त है, लेकिन अधिकारियों में कोई सक्रियता नहीं दिख रही। विधायक ने प्रमुख सचिव से कहा है कि 15 दिनों में सभी लापरवाहियों की जांच कराते हुए काम शुरू कराया जायें, अन्यथा जनता के हित में वे आन्दोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।