तहसील व विकास खण्ड बांसी अन्तर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया के ग्राम टोला बिशनपुर में शुक्रवार को पशु चिकित्सालय बांसी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। पशु आरोग्य मेले का शुभारम्भ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश यादव के द्वारा गौ वंश की पूजा कर फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उप पशु चिकित्सा अधिकारी बांसी डॉ0 राकेश चौधरी ने मुख्य अतिथि 1962 इमरजेंसी सेवा के डॉक्टर बनारसी मिश्रा को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कैम्प में 157 पशु पालको का रजिस्ट्रेशन कर 427 पशुओं का दवा वितरण भी किया गया। गोष्ठी में विभागीय योजना के साथ पशुओं की बीमारी एवं बचाव के बारें में पशुपालकों को विस्तार से बताया गया। मेले में पशु प्रधान अधिकारी अरविन्द चौधरी, अश्वनी मिश्रा के साथ बांसी से दिलीप सिंह, परवेज, रामकरन प्रजापति, राम धीरज, हीरालाल, दिवाकर, प्रदीप कुमार सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहें। 1962 सेवा के डॉक्टर बनारसी की टीम क्षेत्र में नम्बर एक पर काम कर रही है। इसे जनता काफी खुश रहते हैं। उक्त जानकारी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि डॉक्टर बनारसी के साथ-साथ समस्त स्टाफ का श्रेणी योगदान रहता है।
सिद्धार्थनगर
पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन
- by Netra 24 Times
- 22/11/2025
- 18 Views
- 5 months ago
