Breking News
सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब चुनाव को लेकर दिग्गजों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिला अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार गोनरा मोड़ पर सिद्धार्थनगर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का भव्य आयोजनअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना खेसरहा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कड़जा में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयादिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गईमिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बनगवा में बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना ढ़ेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम संसरी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरी के श्री हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयाथाना चिल्हिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मोहाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी टोला महदेवा की बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारखीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवालजनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत जनपद के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी 
सिद्धार्थनगर

चेतिया में मनरेगा कार्यों पर सवाल, स्वीकृति राशि से अधिक भुगतान, जांच की मांग तेज

विकास खण्ड बांसी अन्तर्गत ग्राम पंचायत चेतिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना (मनरेगा) के तहत कराये जा रहे कार्यों को लेकर गम्भीर सवाल खड़े हो गये हैं। ग्राम पंचायत में चार अलग-अलग खेतों पर समतलीकरण एवं मेड़ बंधी कार्यों की वित्तीय स्थिति सामने आने के बाद ग्रामीणों में पारदर्शिता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मनरेगा के तहत कराये गये इन चारों कार्यों में अकुशल श्रमिकों के लिए स्वीकृत धनराशि की तुलना में मस्टर रोल के माध्यम से जारी भुगतान अधिक दर्शाया गया है। साथ ही आरोप है कि परियोजनाओं की स्वीकृति से पूर्व ही सम्बन्धित खेतों में रबी फसल की बुवाई हो चुकी थी, ऐसे में खेत समतलीकरण व मेड़ बंधी कार्यों की स्वीकृति किस आधार पर दी गई, इस पर सवाल उठ रहे हैं। सुरेश के खेत का समतलीकरण एवं मेड़ बंधी कार्य में मस्टर रोल संख्या 5786, 5787, 5788 व 5789 के अन्तर्गत 29 नवम्बर 2025 से 12 दिसम्बर 2025 तक 32 श्रमिकों से कार्य कराया गया। इस दौरान 32×12 दिवस के हिसाब से ₹96,768 का मस्टर रोल जारी किया गया, जबकि अकुशल श्रमिकों के लिए स्वीकृत धनराशि ₹93,811.40 है। गौरी के खेत के समतलीकरण एवं मेड़ बंधी कार्य में 32 श्रमिकों के लिए ₹93,267.60 की स्वीकृति के सापेक्ष ₹96,768 का मस्टर रोल भुगतान दर्शाया गया है। बाबूराम के खेत के समतलीकरण एवं मेड़ बंधी कार्य में अकुशल श्रमिकों के लिए ₹1,06,497.40 की स्वीकृति के मुकाबले ₹1,08,864 का मस्टर रोल जारी किया गया। राम मिलन के खेत के समतलीकरण एवं मेड़ बंधी कार्य में स्वीकृत धनराशि ₹1,01,332.90 के सापेक्ष ₹1,11,888 का मस्टर रोल भुगतान दर्ज है। कुल मिलाकर चारों कार्यों में स्वीकृत राशि और जारी भुगतान के बीच अंतर स्पष्ट रूप से सामने आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता के चलते सरकारी धन के बन्दरबांट के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपनाये जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि विकास खण्ड बांसी में खुलेआम लूट का खेल चल रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है।