विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के जोगिया ब्लॉक अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा पकड़ी-उदयपुर-जोगिया से योगमाया मन्दिर सम्पर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 6 करोड़ 30 लाख 49 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल सड़क सुरक्षा में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कपिलवस्तु विधानसभा की देवतुल्य जनता जनार्दन की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि प्रदेश सरकार निरन्तर जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
सिद्धार्थनगर
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात
- by Netra 24 Times
- 31/12/2025
- 184 Views
- 3 months ago
