आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के गड़ाकुल स्थित रैन बसेरा का एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें रैन बसेरा में सारी व्यवस्था जैसे अलाव, कम्बल, चारपाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय मास्क, सेनीटाइजर आदि ठीक पाया गया। वहीं भीषण ठंडक एवं शीतलहर को देखते हुए छतहरी, छतहरा, चेतिया मोड़, रेलवे स्टेशन, गड़ाकुल तिराहा, धर्मशाला के सामने, गोलघर, पुलिस पिकेट, भारत माता चौक, रमजान गली तिराहा, मस्जिद के सामने, धुनिया मोहल्ला सहित 20 स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है। निरीक्षण के दौरान लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, लिपिक राजेश त्रिपाठी, बी0डी0 कसौधन, वार्ड सभासद सहित आदि लोग मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ रैन बसेरा का किया निरीक्षण
- by Netra 24 Times
- 16/12/2025
- 253 Views
- 4 months ago
