उसका बाजार नगर पंचायत में 8वा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय उसका राजा में सम्पन्न हुआ। जनपद में 8वें पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलेगा,जिसका मुख्य उद्देश्य जीवन के पहले 6 वर्षों में बच्चों के मस्तिष्क के अधिकतम विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि बच्चे के जीवन के शुरुआती 6 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं,क्योंकि इसी अवधि में मस्तिष्क का लगभग 80 से 85 प्रतिशत विकास होता है।यदि इस समय उचित पोषण, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाए, तो बच्चे का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि कुपोषण न केवल शारीरिक विकास को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे घर-घर जाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को संतुलित आहार, टीकाकरण, स्वच्छता तथा स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक तत्वों से भरपूर आहार बनाने की विधि भी बताई गई। पोषण पखवाड़ा के अन्तर्गत रैली निकाली गयी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, सीडीपीओ आनन्द श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मामता सिंह, सभासद पवन जायसवाल,सभासद प्रतिनिधि विनोद वर्मा, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
उसका में पोषण पखवारा का डीएम ने किया शुभारंभ
- by Netra 24 Times
- 09/04/2026
- 14 Views
- 22 hours ago

Previous Post